Ak Study hub
  • BOOKMARKS
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • हिन्दी
  • इतिहास
  • विज्ञान
  • मनोविज्ञान
  • पर्यावरण
  • संस्कृत
  • विज्ञान
  • Computer
Reading: उपमा अलंकार – Upma Alankar | उपमा अलंकार की परिभाषा,अंग,भेद और उदाहरण
Share
Aa
Ak Study hubAk Study hub
Search
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • हिन्दी
  • इतिहास
  • विज्ञान
  • मनोविज्ञान
  • पर्यावरण
  • संस्कृत
  • विज्ञान
  • Computer
Have an existing account? Sign In
Follow US
© AK Study Hub All Rights Reserved.
Ak Study hub > Study Material > हिन्दी > उपमा अलंकार – Upma Alankar | उपमा अलंकार की परिभाषा,अंग,भेद और उदाहरण
हिन्दी

उपमा अलंकार – Upma Alankar | उपमा अलंकार की परिभाषा,अंग,भेद और उदाहरण

Akhilesh Kumar
Last updated: 2023/08/08 at 8:10 AM
Akhilesh Kumar Published July 31, 2023
Share
Picsart 23 07 31 01 14 08 128
4.2/5 - (6 votes)

Upma alankar: नमस्कार दोस्तों ! स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट AKstudyHub में आज हम बात करने वाले हैं “उपमा अलंकार” के बारे में। अलंकार वह तत्व होते हैं जो किसी भी काव्य की शोभा को बढ़ाते हैं।

Contents
उपमा अलंकार का अर्थउपमा अलंकार की परिभाषा | Upma Alankar ki Paribhashaउपमा अलंकार के अंगउपमा अलंकार के भेद(i) पूर्णोपमा(ii) लुप्तोपमा(iii) रसनोपमा(iv) मालोपमाउपमा अलंकार के उदाहरण | Upma Alankar ke Udaharanउपमा अलंकार के 10 उदाहरणयह भी पढ़े…उपमा अलंकार FAQsप्रश्न 1. उपमेय से आप क्या समझते है ?प्रश्न 2. उपमा अलंकार के चार अंग कौन कौन से हैं?प्रश्न 3. उपमा अलंकार की परिभाषा क्या है ?प्रश्न 4. उपमा और रूपक अलंकार में क्या अंतर है?प्रश्न 5. उपमा अलंकार को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

नियम के अनुसार यह दो प्रकार के होते  1. शब्दालंकार दूसरा अर्थालंकार । उपमा अलंकार अर्थालंकार के अंतर्गत आता है। आज के लेख में हम आपके लिये उपमा अलंकार की परिभाषा (Upma Alankar ki Paribhasha) उपमा अलंकार के उदाहरण (Upma Alankar ke Udaharan) के बारे में विस्तृत जानकारी देने बाले है।

- Advertisement -

अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आपके लिये उपमा अलंकार अध्याय बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिये आप इस लेख के अंत तक बने रहें।

उपमा अलंकार का अर्थ

उपमा शब्द दो शब्दों उप + मा से मिलकर बना है। उप का अर्थ होता है ‘पास या निकट से, और मा शब्द का अर्थ है ‘देखना’ या ‘तुलना करना’ । अर्थात उपमा का अर्थ है किसी व्यक्ति या वस्तु को दूसरी वस्तु या व्यक्ति के बीच समानता दिखाई जाती है उसे उपमा कहते हैं।

साधारण शब्दों में कहें तो किसी व्यक्ति या वस्तु की किसी दूसरे व्यक्ति या वस्तु से तुलना करना उपमा होता है।

उपमा अलंकार की परिभाषा | Upma Alankar ki Paribhasha

जब काव्य में समान धर्म के आधार पर एक वस्तु की समानता अथवा तुलना अन्य वस्तु से की जाए, तब वहाँ उपमा अलंकार होता है, जिसकी उपमा दी जाए उसे उपमेय तथा जिसके द्वारा उपमा यानि तुलना की जाए उसे उपमान कहते हैं। उपमेय और उपमान की समानता प्रदर्शित करने के लिए सादृश्यवाचक शब्द प्रयोग किए जाते हैं।

- Advertisement -

उदाहरण “मुख मयंक सम मंजु मनोहर ।”

उक्त काव्य पंक्ति में 'मुख' उपमेय है, 'चन्द्रमा' उपमान है, 'मनोहर' समान धर्म है तथा 'सम' सादृश्य वाचक शब्द होने से उपमा अलंकार परिपुष्ट हो रहा. है।

उदाहरण पीपर पात सरिस मन डोला ।

उक्त काव्य पंक्ति में 'मन' उपमेय है, 'पीपर पात' उपमान है। 'डोला' साधारण धर्म है। वाचक शब्द 'सरिस' है। अतः उपमा अलंकार परिपुष्ट हो रहा है।

उपमा अलंकार के अंग

उपमा अलंकार के निम्नलिखित चार अंग होते हैं

  • (i) उपमेय जिसके लिए उपमा दी जाती है, जैसे उपरोक्त उदाहरण में मुख, मयंक ।
  • (ii) उपमान उपमेय (संज्ञा) की जिसके साथ तुलना (उपमा) की जाती है, जैसे—मयंक, पीपर पात।
  • (!ii) साधारण धर्म जिस गुण या विषय में उपमेय और उपमान की तुलना की जाती है, उसे साधारण धर्म कहते हैं; जैसे—मनोहर, डोला ।
  • (iv) वाचक शब्द जिस शब्द द्वारा उपमेय और उपमान की समानता व्यक्त की जाती है; जैसे—सी, सा, से, सम, समान, तुल्य, सदृश, इव, सरिम, जैसा, जिमि आदि।

उपमा अलंकार के भेद

उपमा अलंकार के भेद उपमा अलंकार के चार भेद हैं।

(i) पूर्णोपमा (ii) लुप्तोपमा (iii) रसनोपमा (iv) मालोपमा

(i) पूर्णोपमा

इस अलंकार में उपमा अलंकार के चारों अंग उपमेय, उपमान, साधारण धर्म और वाचक शब्द दिए होते है।

उदाहरण पीपर पात सरिस मन डोला

उदाहरण की व्याख्या- इस काव्य पंक्ति में उपमा अलंकार के चारों अंग उपमेय, उपमान, साधारण धर्म और वाचक शब्द 'सरिस' दिया है अतः इस पंक्ति में पूर्णोपमा अलंकार है ।

(ii) लुप्तोपमा

जिसमें उपमेय, उपमान साधारण धर्म और वाचक शब्द में से किसी एक अथवा अनेक अंगों के लुप्त होने पर ‘लुप्तोपमा’ अलंकार होता है। लुप्तोपमा अलंकार में तीन अंगों तक के लोप होने की सम्भावना रहती है।

उदाहरणनील सरोरुह स्याम तरुन अरुन बारिज नयन।

उदाहरण की व्याख्या- इस काव्य पंक्ति में उपमेय 'नयन' उपमान 'सरोरुह और बारिज' तथा 'नील' और 'अरुण' साधारण धर्म हैं। वाचक शब्द का लोप है। अत: इस काव्य पंक्ति में लुप्तोपमा अलंकार है।

(iii) रसनोपमा

जहाँ उपमेय और उपमान एक दूसरे से जुड़े रहते हैं वहाँ ‘रसनोपमा’ अलंकार होता है।

उदाहरण सगुन ज्ञान सम उद्यम, उद्यम सम फल जान। फल समान पुनि दान है, दान सरिस सनमान ।।

उदाहरण की व्याख्या- इन पंक्तियों में उद्यम, फल, दान और सनमान उपमेय अपने उपमानों के साथ प्रस्तुत किए गए हैं इस कारण इन पंक्तियों में 'रसनोपमा' अलंकार है।

(iv) मालोपमा

मालोपमा से अभिप्राय है माला के रूप में उपमानों की श्रृंखला / अर्थात् जब एक ही उपमेय के लिए अनेक उपमानों का प्रयोग किया जाता है तो ‘मालोपमा’ अलंकार होता है।

उदाहरण हिरनी से मीन से, सुखंजन समान चारु। अमल कमल-से, विलोचन तुम्हारे हैं।।

उदाहरण की व्याख्या- इन काव्य पंक्तियों में आँखों की तुलना 'हिरनी से', 'मीन "सुखंजन से की गई है। इस कारण यहाँ 'मालोपमा अलंकार है।

उपमा अलंकार के उदाहरण | Upma Alankar ke Udaharan

हम आपके लिये परीक्षा की दृष्टी से कुछ महत्पूर्ण उपमा अलंकार के उदाहरण | Upma Alankar ke Udaharan ले कर आये है जो आपके लिये उपयोगी साबित होंगे।

उदाहरण माणिक समान नयन प्रभु के हैं दिख रहे।

इस पंक्ति में नयन को मणि के समान बताया जा रहा है। इसलिये यहाँ पर उपमा अलंकार है

उदाहरण अग्नि समान नेत्र भए यम के देखि कपकपी छूट रही।

इस पंक्ति में नेत्रों को अग्नि के समान बताया जा रहा है। अतः यहाँ पर उपमा अलंकार है।

उदाहरण कर कमल-सा कोमल हैं

उदाहरण में कर-उपमेय है, कमल उपमान है, कोमल साधारण धर्म है एवं सा-वाचक शब्द है। जब किन्ही दो वस्तुओं की उनके एक सामान धर्म की वजह से तुलना की जाती है तब वहां उपमा अलंकार होता है।

उदाहरण हरि पद कोमल कमल

इस उदाहरण में हरि के पैरों कि तुलना कमल के फूल से की गयी है। हरि के चरणों को कमल के फूल के जैसे कोमल बताया गया है।

उदाहरण उर विहग सा उड़ रहा है. नील गगन के बीच।

इस पंक्ति में उर (हृदय) को विहग (पक्षी) के समान बताया जा रहा है अतः यहाँ उपमा अलंकार है।

उदाहरण फूलों सा चेहरा तेरा, कलियों सी मुस्कान है।

इस पंक्ति में चेहरे को फूल के समान और मुस्कान को कलियों के समान बताया गया है। अतः यहाँ पर उपमा अलंकार है।

उपमा अलंकार - Upma Alankar | उपमा अलंकार की परिभाषा,अंग,भेद और उदाहरण

उपमा अलंकार के 10 उदाहरण

  • उदाहरण कोटि-कुलिस-सम वचन तुम्हारा।
  • उदाहरण खिली हुई हवा आई,फिरकी सी आई चली गई।
  • उदाहरण विद्रुम से अरुण अधर,बोलत मुख मधुर-मधुर।
  • उदाहरण गर्जा मर्कट काल सामना ।
  • उदाहरण मुख बाल-रवि सम लाल होकर ज्वाल-सा बोधिते हुआ।
  • उदाहरण क्षत्रिय का वक्ष शैल के समान था।
  • उदाहरण पर्वत सा खड़ा पथिक अपनी बाट जोह रहा ।
  • उदाहरण मसक समान रूप कपि धरहीं।
  • उदाहरण आरसी-से अम्बर में आभासी उज्यारी लागे ।
  • उदाहरण चाँद जैसे मुखड़े पे बिंदिया सितारा ।

यह भी पढ़े…

  • हिंदी वर्णमाला
  • चौपाई के उदाहरण
  • हिंदी की प्रमुख रचनायें
अलंकारदृष्टांत अलंकार
अनुप्रास अलंकारभ्रांतिमान अलंकार
श्लेष अलंकारअतिश्योक्ति अलंकार
यमक अलंकारअनन्वय अलंकार
रूपक अलंकारप्रतीप अलंकार
उपमा अलंकाररस
उत्प्रेक्षा अलंकारसमास

उपमा अलंकार FAQs

प्रश्न 1. उपमेय से आप क्या समझते है ?

जिस वस्तु या व्यक्ति के बारे में बात की जा रही है या जिस विषय का वर्णन किया जा रहा है वह उपमेय है।

प्रश्न 2. उपमा अलंकार के चार अंग कौन कौन से हैं?

जिस वाक्य में उपमा के चारों अंग अर्थात उपमेय उपमान समान धर्म तथा वाचक शब्द उपस्थित रहते हैं. वह पूर्णोपमा अलंकार कहलाते हैं। नील गगन सा शांत हृदय था सो रहा। इस काव्य पंक्ति में उपमा के चारों अंग उपमेय हृदय उपमान नील गगन समान धर्म शांत – और वाचक शब्द सा विद्यमान है

प्रश्न 3. उपमा अलंकार की परिभाषा क्या है ?

upma

उपमा भाषण का एक अलंकार है जो “पसंद” या “जैसा” शब्दों का उपयोग करके दो विपरीत चीजों की तुलना करता है।

प्रश्न 4. उपमा और रूपक अलंकार में क्या अंतर है?

जब किसी सामान, पदार्थ या किसी व्यक्ति के रूप, गुण एवं दोष की तुलना किसी उपमा द्वारा जैसे किसी व्यक्ति का किसी व्यक्ति से करते हैं। उसे ही उपमा अलंकार कहते हैं। जहां अत्यंत समानता को दिखाने के लिए उपमेय एवं उपमान को अलग किया जाता है। वहां रूपक अलंकार होता है।

प्रश्न 5. उपमा अलंकार को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

उपमा अलंकार को अंग्रेजी में Simile (उपमा) कहते हैं।

आशा करते है आपको हमारा लेख उपमा अलंकार – Upma Alankar | उपमा अलंकार की परिभाषा,अंग,भेद और उदाहरण पसन्द आया होगा और आप हमारे द्वारा दी हुई उपमा अलंकार की जानकारी से सन्तुष्ट होंगे अगर आप हमें अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहते है तो कॉमेंट के माध्यम से दे सकते है। धन्यवाद…

You Might Also Like

अनुप्रास अलंकार – परिभाषा, प्रकार, उदाहरण | Anupras alankar-PDF Notes

यमक अलंकार – यमक अलंकार की परिभाषा | यमक अलंकार के उदाहरण | Yamak Alankar | Yamak alankar ke udaharan

कुण्डलिया छंद की परिभाषा उदाहरण सहित | Kundaliya Chhand ki Paribhasha – हिंदी व्याकरण

रोला की परिभाषा उदाहरण सहित | Rola ki Paribhasha – हिंदी व्याकरण

सोरठा छंद की परिभाषा | सोरठा छंद का उदाहरण | Sortha chhand ki paribhasha – हिंदी व्याकरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post
Picsart 23 07 29 21 21 36 878
अनुप्रास अलंकार – परिभाषा, प्रकार, उदाहरण | Anupras alankar-PDF Notes
rajsthan
Rajasthan police si syllabus in hindi PDF 2023 | राजस्थान पुलिस एसआई सिलेबस हिंदी में पीडीएफ डाऊनलोड करें
yamak
यमक अलंकार – यमक अलंकार की परिभाषा | यमक अलंकार के उदाहरण | Yamak Alankar | Yamak alankar ke udaharan
अधिगम का अर्थ,प्रकार,सीखने की विधियाँ और अधिगम के 10 Easy सिद्धांत (Meaning,Types,Methods and 10 Easy Theories of Learning)
UPSSSC- वन विभाग दरोगा भर्ती | Apply Now -2023
agniveer
वायु सेना अग्निवीर सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न 2023 | Air Force Agniveer Syllabus 2023 in Hindi
Ak Study hub

We influence 20 million users and is the number one business blockchain and crypto news network on the planet.

Twitter Youtube Telegram Linkedin

Most Populer

चौपाई का उदाहरण | चौपाई के 10 उदाहरण मात्रा सहित
August 6, 2023
hindi varnamala | हिन्दी वर्णमाला – स्वर और व्यंजन के भेद एवं वर्गीकरण PDF Notes Download 2022-23
July 14, 2023
Index Number | सूचकांक संख्या – अर्थ, परिभाषा, महत्व, विशेषताएँ, प्रकार और सीमाएँ PDF Notes 20230
July 9, 2023
  • Home
  • Contact Us
  • About Us
  • DMCA
  • Privacy Policy
© AK Study Hub All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?