Ak Study hub
  • BOOKMARKS
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • हिन्दी
  • इतिहास
  • विज्ञान
  • मनोविज्ञान
  • पर्यावरण
  • संस्कृत
  • विज्ञान
  • Computer
Reading: 50+ हिन्दी मुहावरे | मुहावरे का अर्थ, परिभाषा -Muhavarein Hindi
Share
Aa
Ak Study hubAk Study hub
Search
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • हिन्दी
  • इतिहास
  • विज्ञान
  • मनोविज्ञान
  • पर्यावरण
  • संस्कृत
  • विज्ञान
  • Computer
Have an existing account? Sign In
Follow US
© AK Study Hub All Rights Reserved.
Ak Study hub > Study Material > हिन्दी > 50+ हिन्दी मुहावरे | मुहावरे का अर्थ, परिभाषा -Muhavarein Hindi
हिन्दी

50+ हिन्दी मुहावरे | मुहावरे का अर्थ, परिभाषा -Muhavarein Hindi

Akhilesh Kumar
Last updated: 2023/07/21 at 8:55 PM
Akhilesh Kumar Published July 21, 2023
Share
Picsart 23 07 17 12 01 03 413
Rate this post

Muhavarein Hindi:मुहावरे का शाब्दिक अर्थ है ‘अभ्यास/ बोलचाल बातचीत’। मुहावरे मूलतः अरबी शब्द ‘मुहावर‘ से बना है। यह एक वाक्यांश होता है, जिसके प्रयोग से वाक्य के अर्थ में एक विशिष्टता या विलक्षणता उत्पन्न हो जाती है। यह वाचिक अर्थ का बोध न कराकर लाक्षणिक या व्यंग्यार्थ का बोध कराता है।

Contents
मुहावरे की परिभाषा50+ हिन्दी मुहावरे | Muhavare in Hindiयह भी पढ़े..मुहावरे के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरीतीन पांच करना मुहावरे का अर्थ क्या है ?बारह होना मुहावरे का अर्थ क्या है ?आटा गीला होना मुहावरे का अर्थ क्या है ?मुहावरे का अर्थ क्या है ?

मुहावरे की परिभाषा

जब कोई पदबंध या वाक्यांश सामान्य अर्थ को छोड़कर किसी विशेष अर्थ को प्रकट करता है, तो उसे मुहावरा कहते हैं।

- Advertisement -

जैसे ‘अंगूठा दिखाना’ का यदि साधारण अर्थ लें तो किसी को अंगूठा दिखाना मात्र होगा, परंतु वास्तव में इस वाक्यांश का वाक्य-प्रयोग में यह अर्थ ग्रहण न करते हुए ‘कुछ देने से इंकार कर देना है ।

200+ मुहावरे 👈 क्लिक करें

50+ हिन्दी मुहावरे | Muhavare in Hindi

Muhavarein Hindi: हमने 50+ मुहावरे के उदाहरण दिये है जो निम्नलिखित है।

50+ हिन्दी मुहावरे | मुहावरे का अर्थ, परिभाषा -Muhavarein Hindi

1. ईद का चाँद होना बहुत दिनों के बाद मिलना।

- Advertisement -
  • वाक्य-प्रयोग-काजल बहुत दिनों से आई नहीं, वह तो ईद का चाँद हो गई है। 

2. उड़ती चिड़िया के पंख गिनना= मन की बात जानना।

  • वाक्य प्रयोग — मुझे कोई मूर्ख नहीं बना सकता। मैं तो उड़ती चिड़िया के पंख गिन लेता हूँ।

3. खरी-खोटी कहना बुरा-भला कहना।

  • वाक्य प्रयोग-गरीब ऑटोवाला मजबूरी में कार वाले की खरी-खोटी सुनता रहा।

4. खून-पसीना एक करना = कठोर परिश्रम करना। 

  • वाक्य-प्रयोग — खून-पसीना एक करके ही लक्ष्य तक पहुँचा जा सकता है।

5. एक और एक ग्यारह होना संगठन में शक्ति होगा। 

  • वाक्य-प्रयोग — दोनों दोस्त मिलकर रहा करो। याद रखो एक और एक ग्यारह होते हैं।

6. उल्लू बनाना = मूर्ख बनाना।

  • वाक्य-प्रयोग—आजकल गाँव के सीधे-सीधे लोगों को भी उल्लू बनाना आसान नहीं।

7. कमर कसना = किसी काम को करने का दृढ़ निश्चय करना ।

  • वाक्य-प्रयोग– भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने विश्वकप जीतने के लिए कमर कस ली है।

8. कमर टूटना = हिम्मत टूट जाना।

  • वाक्य-प्रयोग—जवान पुत्र की मृत्यु से घनश्याम की कमर टूट गई।

9. कलेजा ठंडा होना – संतोष होना।

  • वाक्य-प्रयोग– बाबू रामचरण के चुनाव हारने से विरोधियों का कलेजा ठंडा हो गया।

10. कलेजे पर पत्थर रखना = कष्ट को चुपचाप सहन करना। 

  • वाक्य-प्रयोग -अब जमाना यह आ गया है कि कलेजे पर पत्थर रखकर ही जीया जा सकता है।

11. कटे पर नमक छिड़कना = दुखी को और दुखी करना ।

  • वाक्य-प्रयोग—अगर सांत्वना नहीं दे सकते तो कम-से-कम कटे पर नमक तो न छिड़को। 

12. अँगूठा दिखाना = इंकार कर देना।

  • वाक्य-प्रयोग– तुम साहिल पर किसी बात का भरोसा मत करना। वह समय आने पर अँगूठा दिखा देता है।

13. आँखें चुराना = सामने न पड़ना।

  • वाक्य-प्रयोग — जैसे ही उसने मुझे देखा, वह आँखें चुराकर दूसरी ओर चलता बना।

14. आँखों के आगे अँधेरा छाना = संसार सूना-सूना लगना ।

  • वाक्य-प्रयोग — अपने पिता की मृत्यु का समाचार सुनकर उसकी आँखों के आगे अँधेरा छा गया।

15. अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना = स्वयं का नुकसान करना।

  • वाक्य-प्रयोग – विशाल, पढ़ाई पर ध्यान न देकर तुम अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रहे हो।

16. आँखें बिछाना = सप्रेम करना।

  • वाक्य-प्रयोग– नए दीवान के इंतजार में सभी आँखें बिछाए बैठे हैं।

17. आसमान सिर पर उठाना = बहुत शोर करना।

  • वाक्य-प्रयोग– कक्षा में बच्चे जब देखो तब आसमान सिर पर उठा लेते हैं।

18. कोल्हू का बैल = बहुत परिश्रमी ।

  • वाक्य प्रयोग – सुमन संतान का पालन-पोषण करने के लिए कोल्हू के बैल की तरह सारा दिन काम करती है।

19. कायापलट होना = बिल्कुल बदल जाना।

  • वाक्य-प्रयोग-संत ज्ञानेश्वर के संपर्क में आकर बेईमान नित्यानंद का कायापलट हो गया।

20. खाक में मिलाना = नष्ट कर देना। 

  • वाक्य-प्रयोग — अमेरिका ने पूरे इराक को खाक में मिला दिया है।

21. खाई पाटना = समझौता करना।

  • वाक्य-प्रयोग —दोनों भाइयों ने गलतफहमी दूर करके वर्षों की खाई पाट ली।

22. ईंट का जवाब पत्थर से देना = कड़ा उत्तर देना।

  • वाक्य-प्रयोग — हमें अपने दुश्मन से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए।

23. कान पर जूँ न रेंगना = असर न होना।

  • वाक्य-प्रयोग – अनुपमा को बुरी संगति से बचने के लिए लाख बार समझाया, पर उसके कानों पर जूँ तक न रेंगी।

24. काँटा दूर होना = मुसीबत दूर होना।

  • वाक्य-प्रयोग—बदमाश कालू के मारे जाने पर गाँववासियों के मार्ग का सबसे बड़ा काँटा दूर हो गया।

25. गड़े मुर्दे उखाड़ना= पुरानी बातें दुहराना।

  • वाक्य प्रयोग जीवन में यदि आगे बढ़ना चाहते तो गड़े मुर्दे उखाड़ना छोड़ दो।

26. गागर में सागर भरना = कम शब्दों में अधिक कहना।

  • वाक्य प्रयोग– दोहों में गागर में सागर भरा होता है।

27. ईंट से ईंट बजाना = नष्ट कर देना।

  • वाक्य प्रयोग हमारी सेना ने शत्रु सेना की ईंट से ईंट बजा दी।

28. चुल्लू भर पानी में डूब मरना = लज्जा का अनुभव करना।

  • वाक्य प्रयोग – तुम्हारे जैसे निर्लज्ज साधु को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।

29. चिकना घड़ा होना = शर्म महसूस न होना, कोई प्रभाव न पड़ना।

  • वाक्य प्रयोग – धनीराम जैसे चिकने पड़े पर जेल जाने का भी असर नहीं पड़ा।

30. चादर से बाहर पैर फैलाना= सामर्थ्य से ज्यादा खर्च करना।

  • वाक्यप्रयोग चादर से बाहर पैर फैलाना अपने लिए ही मुसीबत मोल लेना है।

31. चेहरे पर हवाइयाँ उड़ना = घबरा जाना।

  • वाक्य प्रयोग ऋण माँगने वालों को देखकर सेठ जी के चेहरे पर हवाइयाँ उड़ने लगीं।

32. छक्के छुड़ाना= बुरी तरह हारना।

  • वाक्य-प्रयोग — कृति ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में विरोधी के छक्के छुड़ा दिए।

33. जान में जान आना = मन को चैन मिलना।

  • वाक्य-प्रयोग – तेज गर्मी के बाद वर्षा की हल्की फुहार से सभी की जान में जान आ गई।

34. गिरगिट की तरह रंग बदलना = बहुत शीघ्र विचार बदल देना।

  • वाक्य प्रयोग — आजकल के नेता गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं।

35. घड़ो पानी पड़ना = बहुत शर्मिंदा होना।

  • वाक्य प्रयोग– चोरी करते पकड़े जाने पर वैशाली पर घड़ों पानी पड़ गया।

36. घी के दीये जलाना = बहुत प्रसन्न होना।

  • वाक्य-प्रयोग-अंजली के डॉक्टर बन जाने पर किशनलाल ने घी के दीये जलाए।

37. घोड़े बेचकर सोना = निश्चित हो जाना।

  • वाक्य प्रयोग—परीक्षा समाप्त होने के बाद वसीम घोड़े बेचकर सो रहा है।

38. टांग अड़ाना = हस्तक्षेप करना।

  • वाक्य प्रयोग– बड़ो की बातों में टांग अड़ाना अच्छी बात नहीं है।

39. डींग मारना = शेखी बघारना।

  • वाक्य प्रयोग ज्यादा डींग मारने से सच नहीं छिप सकता।

40. धुन का पक्का = निश्चय पर स्थिर रहने वाला।

  • वाक्य प्रयोग धुन का पक्का व्यक्ति ही अपने लक्ष्य तक पहुँच पाता है।

यह भी पढ़े..

  • hindi varnamala | हिन्दी वर्णमाला – स्वर और व्यंजन के भेद एवं वर्गीकरण PDF Notes Download 2022-23
  • Sandhi in Sanskrit (संस्कृत सन्धि)- अर्थ,परिभाषा,प्रकार और उदाहरण
  • Viram Chinh In Hindi | विराम चिन्ह – परिभाषा, उदाहरण, प्रकार और उनकी प्रयोग विधि

मुहावरे के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

तीन पांच करना मुहावरे का अर्थ क्या है ?

विरोध करना

बारह होना मुहावरे का अर्थ क्या है ?

बहुत अधिक लाभ होना

आटा गीला होना मुहावरे का अर्थ क्या है ?

कठिनाई में आना

मुहावरे का अर्थ क्या है ?

मुहावरा का शाब्दिक अर्थ है ‘अभ्यास/ बोलचाल बातचीत’। मुहावरा मूलतः अरबी शब्द ‘मुहावर‘ से बना है।

आशा करते है आपको हमारा लेख मुहावरे पसन्द आया होगा अगर आप हमारी इस पोस्ट से संतुष्ट है तो अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें धन्यवाद…

You Might Also Like

अनुप्रास अलंकार – परिभाषा, प्रकार, उदाहरण | Anupras alankar-PDF Notes

यमक अलंकार – यमक अलंकार की परिभाषा | यमक अलंकार के उदाहरण | Yamak Alankar | Yamak alankar ke udaharan

कुण्डलिया छंद की परिभाषा उदाहरण सहित | Kundaliya Chhand ki Paribhasha – हिंदी व्याकरण

रोला की परिभाषा उदाहरण सहित | Rola ki Paribhasha – हिंदी व्याकरण

सोरठा छंद की परिभाषा | सोरठा छंद का उदाहरण | Sortha chhand ki paribhasha – हिंदी व्याकरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
1 Comment
  • Yorum Satın Al says:
    July 22, 2023 at 2:06 pm

    Useful article, thank you. Top article, very helpful.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post
Picsart 23 07 29 21 21 36 878
अनुप्रास अलंकार – परिभाषा, प्रकार, उदाहरण | Anupras alankar-PDF Notes
rajsthan
Rajasthan police si syllabus in hindi PDF 2023 | राजस्थान पुलिस एसआई सिलेबस हिंदी में पीडीएफ डाऊनलोड करें
yamak
यमक अलंकार – यमक अलंकार की परिभाषा | यमक अलंकार के उदाहरण | Yamak Alankar | Yamak alankar ke udaharan
अधिगम का अर्थ,प्रकार,सीखने की विधियाँ और अधिगम के 10 Easy सिद्धांत (Meaning,Types,Methods and 10 Easy Theories of Learning)
UPSSSC- वन विभाग दरोगा भर्ती | Apply Now -2023
agniveer
वायु सेना अग्निवीर सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न 2023 | Air Force Agniveer Syllabus 2023 in Hindi
Ak Study hub

We influence 20 million users and is the number one business blockchain and crypto news network on the planet.

Twitter Youtube Telegram Linkedin

Most Populer

चौपाई का उदाहरण | चौपाई के 10 उदाहरण मात्रा सहित
August 6, 2023
hindi varnamala | हिन्दी वर्णमाला – स्वर और व्यंजन के भेद एवं वर्गीकरण PDF Notes Download 2022-23
July 14, 2023
Index Number | सूचकांक संख्या – अर्थ, परिभाषा, महत्व, विशेषताएँ, प्रकार और सीमाएँ PDF Notes 20230
July 9, 2023
  • Home
  • Contact Us
  • About Us
  • DMCA
  • Privacy Policy
© AK Study Hub All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?