Ak Study hub
  • BOOKMARKS
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • हिन्दी
  • इतिहास
  • विज्ञान
  • मनोविज्ञान
  • पर्यावरण
  • संस्कृत
  • विज्ञान
  • Computer
Reading: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ निबंध – 2023 Exam
Share
Aa
Ak Study hubAk Study hub
Search
  • Home
  • सामान्य ज्ञान
  • हिन्दी
  • इतिहास
  • विज्ञान
  • मनोविज्ञान
  • पर्यावरण
  • संस्कृत
  • विज्ञान
  • Computer
Have an existing account? Sign In
Follow US
© AK Study Hub All Rights Reserved.
Ak Study hub > Study Material > सामान्य ज्ञान > बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ निबंध – 2023 Exam
Study Materialसामान्य ज्ञानहिन्दी

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ निबंध – 2023 Exam

Akhilesh Kumar
Last updated: 2023/06/07 at 12:57 PM
Akhilesh Kumar Published June 7, 2023
Share
images 9
Rate this post

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास की एक संयुक्त पहल के रूप में समन्वित और अभिसरित प्रयासों के अंतर्गत बालिकाओं को संरक्षण और सशक्त करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत 22 जनवरी, 2015 को की गई है ।

Contents
प्रस्तावनाअभियान की आवश्यकताकन्या भूर्ण हत्या के कारणअभियान का लक्ष्य

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ निबंध – 2023 Exam

- Advertisement -
"हर लड़ाई जीत कर दिखाऊँगी मैं अग्नि में जलकर भी जी जाऊँगी

चन्द लोगों की पुकार सुन मेरी पुकार न सुनी ली मैं बोझ नहीं भविष्य हूँ

बेटा नहीं पर बेटी हूँ "

आज के लेख में हम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक निबन्ध प्रस्तुत करेंगे ।

प्रस्तावना

मैं माताओं से पूछना चाहता हूँ कि बेटी नहीं पैदा होगी तो बहू कहाँ से लाओगी? हम जो चाहते हैं समाज भी वही चाहता है। हम चाहते हैं कि बहू पढ़ी-लिखी मिले लेकिन बेटियों को पढ़ाने के लिए तैयार नहीं होते । आखिर यह दोहरापन कब तक चलेगा? यदि हम बेटी को पढ़ा नहीं सकते तो शिक्षित बहू की उम्मीद करना बेईमानी है।

जिस धरती पर मानवता का सन्देश दिया गया हो, वहाँ बेटियों की हत्या दुःख देती है। यह अल्ताफ हुसैन हाली की धरती है। हाली ने कहा था, “माओ, बहनों, बेटियों दुनिया की जन्नत तुमसे है।” ये उद्गार हैं भारत के प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी के जो 22 जनवरी, 2015 को हरियाणा के पानीपत शहर से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरूआत कर चुके हैं। यह अभियान केन्द्र सरकार के महत्त्वाकांक्षी कार्यक्रमों में से एक है।

अभियान की आवश्यकता

अब प्रश्न उठता है कि इस अभियान की जरूरत क्यों पड़ी? जाहिर है इसके पीछे कन्या भ्रूण हत्या के कारण देश में तेज़ी से घटता लिगानुपात है।

- Advertisement -

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या मात्र 940 है। 0-6 वर्ष के आयु वर्ग का लिंगानुपात तो केवल 914 ही है। इस आयु वर्ग में सर्वाधिक चिंताजनक स्थिति हरियाणा (830), पंजाब (846), जम्मू-कश्मीर (859), राजस्थान (888), चण्डीगढ़ (867) और राजधानी दिल्ली (866) की है। संयुक्त राष्ट्र संघ की माने तो भारत में अनुमानित तौर पर प्रतिदिन 2000 अजन्मी कन्याओं की हत्या कर दी जाती है।

कन्या भूर्ण हत्या के कारण

भारतीय संस्कृति में ‘यत्र नार्यस्तु पूजयन्ते रमन्ते तत्र देवता’ कहकर स्त्रियों की महत्ता बताई गई है, परन्तु वर्तमान समय में भारत के लोग इसे भूल चुके हैं। पुत्र को पुत्री की अपेक्षा श्रेष्ठ समझना तथा पुत्री को बोझ मानते हुए उसकी उपेक्षा करने की मानसिकता की परिणति यह हुई है कि पुत्री को पैदा होते ही मार दिया जाता है। आधुनिक दौर में तो चिकित्सा के क्षेत्र में हुई तकनीकी उन्नति ने तो इस कार्य को और भी सरल बना दिया है

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ निबंध - 2023 Exam

अर्थात् अब गर्भ में कन्या भ्रूण होने की स्थिति में उसे प्रसव पूर्व ही मार दिया जाता है। यह हमारे पितृसत्तात्मक समाज का कटु सत्य है कि स्त्री को केवल एक ‘वस्तु’ समझा जाता है और एक मनुष्य के रूप में उसे सदा कम करके आँका जाता है। आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यों में उसकी उपयोगिता नहीं के बराबर समझी जाती है। माता-पिता पुत्र को अपनी सम्पत्ति के रूप में देखते हैं परन्तु पुत्री उनके लिए बोझ होती है। यही कारण है कि भारत में कन्या भ्रूण हत्या की प्रवृत्ति हावी है।

कन्या भ्रूण हत्या से समाज में लिंग अनुपात में असन्तुलन उत्पन्न हो गया। | है। पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में तो अविवाहित युवको की संख्या बहुत बढ़ गई है। इन राज्यों में विवाह के लिए लड़कियाँ दूसरे राज्यों से लाई जाने लगी हैं। सुनने में तो यह भी आया है कि हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में तो लड़कियों की कमी के कारण एक ही स्त्री से एक से अधिक पुरुष विवाह कर रहे हैं।

अभियान का लक्ष्य

समाज से कन्या-भ्रूण हत्या की कुप्रवृत्ति को मिटाने के लिए केन्द्र सरकार ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरूआत की है। इसकार्यक्रम के तहत भारत सरकार ने लड़कियों को बचाने, उनकी सुरक्षा करने और उन्हें शिक्षित करने के लिए निम्न बाल-लिंग अनुपात वाले 100 जिलों में इस कुरीति को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ निबंध – 2023 Exam

यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मन्त्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय और मानव संसाधन विकास मन्त्रालय की संयुक्त पहल है।

लिंग अनुपात को सन्तुलित करने के लिए अब तक कई सरकारी अभियान चलाए जा चुके हैं, परन्तु उनके कोई उत्साहजनक परिणाम सामने नहीं आए हैं। वास्तव में, सत्य तो यह है कि इस सन्दर्भ में सरकार तब तक विशेष कुछ नहीं कर सकती है। जब तक समाज अपनी मानसिकता न बदले। जब तक हम और आप ही बेटियों के प्रति संवेदनशील नहीं होंगे, तब तक एक सन्तुलित समाज की संरचना असम्भव है।

बेटियाँ समाज, परिवार और देश का गौरव होती हैं और इतिहास साक्षी है कि उन्होंने बार-बार इस बात को सत्य सिद्ध किया है। अतः हमें कन्या-भ्रूण हत्या की प्रवृत्ति को त्यागकर बेटियों को उनका अधिकार देना होगा।

Berojgari ki samasya बेरोजगारी की समस्या – निबंध | Berojgari par Nibandh Hindi mein – 2023

वैदिक काल (1500 – 600 ई०पूर्व) | Vedic Period in Hindi

Full information https://www.pmindia.gov.com

You Might Also Like

अनुप्रास अलंकार – परिभाषा, प्रकार, उदाहरण | Anupras alankar-PDF Notes

यमक अलंकार – यमक अलंकार की परिभाषा | यमक अलंकार के उदाहरण | Yamak Alankar | Yamak alankar ke udaharan

अधिगम का अर्थ,प्रकार,सीखने की विधियाँ और अधिगम के 10 Easy सिद्धांत (Meaning,Types,Methods and 10 Easy Theories of Learning)

CTET 2023 : जैव विविधता ,पर्यावरण(EVS) से परीक्षा में पूछें जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न – AKstudyHub

CTET 2023 : Ecosystem | पारिस्थितिकी तन्त्र से परीक्षा में आने वाले प्रश्न- AKstudyHub

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post
Picsart 23 07 29 21 21 36 878
अनुप्रास अलंकार – परिभाषा, प्रकार, उदाहरण | Anupras alankar-PDF Notes
rajsthan
Rajasthan police si syllabus in hindi PDF 2023 | राजस्थान पुलिस एसआई सिलेबस हिंदी में पीडीएफ डाऊनलोड करें
yamak
यमक अलंकार – यमक अलंकार की परिभाषा | यमक अलंकार के उदाहरण | Yamak Alankar | Yamak alankar ke udaharan
अधिगम का अर्थ,प्रकार,सीखने की विधियाँ और अधिगम के 10 Easy सिद्धांत (Meaning,Types,Methods and 10 Easy Theories of Learning)
UPSSSC- वन विभाग दरोगा भर्ती | Apply Now -2023
agniveer
वायु सेना अग्निवीर सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न 2023 | Air Force Agniveer Syllabus 2023 in Hindi
Ak Study hub

We influence 20 million users and is the number one business blockchain and crypto news network on the planet.

Twitter Youtube Telegram Linkedin

Most Populer

चौपाई का उदाहरण | चौपाई के 10 उदाहरण मात्रा सहित
August 6, 2023
hindi varnamala | हिन्दी वर्णमाला – स्वर और व्यंजन के भेद एवं वर्गीकरण PDF Notes Download 2022-23
July 14, 2023
Index Number | सूचकांक संख्या – अर्थ, परिभाषा, महत्व, विशेषताएँ, प्रकार और सीमाएँ PDF Notes 20230
July 9, 2023
  • Home
  • Contact Us
  • About Us
  • DMCA
  • Privacy Policy
© AK Study Hub All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?