CTET 2023 | भारत के राष्ट्रीय उद्यान | भारत के वन्यजीव अभ्यारण PDF – (परीक्षा में पूंछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न)AKstudyHub आज के लेख में हम आपके लिये प्रतियोगी परीक्षा के सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक के प्रमुख नोट्स लेकर आये है जो आपके लिए उपयोगी साबित होंगे।
CTET 2023 की परीक्षा तिथि घोषित हो चुकी है आपको मालूम होगा कि 20 अगस्त 2023 को यह परीक्षा देश के अनेक परीक्षा केंद्रों में आयोजित होनी है, अगर आप भी CTET 2023 या अन्य किसी परीक्षा में बैठने जा रहे है तो यह नोट्स आपके लिये मील का पत्थर साबित होंगे।
- Advertisement -

राष्ट्रीय उद्यान
जैव विविधता के संरक्षण हेतु विविध प्रकार की विधियां अपनाई जाती हैं। इसमें संरक्षित क्षेत्रों की स्थापना करना एक महत्वपूर्ण विधि है। संरक्षित क्षेत्रों में राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभयारण्य, संरक्षण रिज़र्व एवं सामुदायिक रिज़र्व शामिल हैं।
देश में वन्य जीवों की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु राष्ट्रीय उद्यानों एवं वन्यजीव अभयारण्यों की स्थापना की गई है।
राष्ट्रीय उद्यान की सीमा रेखा विधान से परिभाषित होती है। जीव आरक्षित क्षेत्रों की स्थापना जैव विविधता और पेड़-पौधों, जीव-जंतुओं तथा सूक्ष्म जीवों को समग्र रूप में सुरक्षित करने के लिए की जाती है।
जीव आरक्षित क्षेत्र वैज्ञानिक अध्ययन के लिए मानव हस्तक्षेप विहीन प्राकृतिक क्षेत्र हैं। अभयारण्य में अनुमति के बिना शिकार करना मना है लेकिन चराई और गो पशुओं का आना-जाना नियमित होता है। राष्ट्रीय उद्यान में शिकार और चराई पूर्णतया वर्जित होते हैं। अभयारण्यों में मानवीय क्रिया-कलापों की अनुमति होती है लेकिन राष्ट्रीय उद्यानों में मानवीय हस्तक्षेप पूर्णतया वर्जित होता है।
- Advertisement -
वन्यजीव अभयारण्यों की सर्वाधिक संख्या अंडमान एवं निकोबार में (96) है। वर्तमान में भारत में कुल 104 राष्ट्रीय पार्क हैं। सर्वाधिक राष्ट्रीय पार्कों की संख्या मध्य प्रदेश में (10) है। इसके बाद अंडमान- निकोबार में (9) है। तत्पश्चात केरल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड एवं पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय पार्कों की संख्या 6-6 है।
भारत के राष्ट्रीय उद्यान
- जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत में स्थापित पहला राष्ट्रीय उद्यान है। * इसकी स्थापना वर्ष 1936 में, हैली नेशनल पार्क के रूप में हुई थी। यह उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है। यहां पर वर्ष 1973 में सर्वप्रथम ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ की शुरुआत की गई थी।
- केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (Keoladeo National Park) को वर्ष 1982 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्रदान किया गया। * यह राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित है
- रामगंगा एवं कोसी नदियां कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान से होकर प्रवाहित होती हैं। ब्रह्मपुत्र, दिफ्लु, मोरा दिफ्लु एवं मोरा धनसिरि नदियां काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से होकर प्रवाहित होती हैं।
- दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उ.प्र. के लखीमपुर खीरी जनपद में स्थित है। गैंडे को पुनर्वासित करने का कार्य दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में चल रहा है। वर्ष 1984 में दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में प्रथम गैंडा पुनर्वास योजना शुरू की गई थी। वर्तमान में यहां द्वितीय गैंडा पुनर्वास योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है।
- बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है।
- पिन बैली राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश के लाहौल एवं स्पीति जिले में स्थित है।
- सरिस्का एवं रणथम्भौर दोनों ही राजस्थान के राष्ट्रीय उद्यान हैं जहां बाघों को संरक्षण मिलता है। सरिस्का टाइगर रिजर्व राजस्थान के अलवर जिले में अवस्थित है। इसे वर्ष 1955 में वन्य जीव अभयारण्य, जबकि वर्ष 1978 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था।
- सलीम अली राष्ट्रीय उद्यान’ (Salim Ali National Park) जम्मू एवं कश्मीर में स्थित है। * जम्मू एवं कश्मीर में स्थित सिटी फॉरेस्ट राष्ट्रीय उद्यान का नाम परिवर्तित कर यह नाम रखा गया है।
- इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान– छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा जिले में स्थित है। * लगभग 1258.37 वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना वर्ष 1982 में हुई और वर्ष 1983 में इसे टाइगर रिजर्व का दर्जा प्रदान किया गया।
- बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान-मध्य प्रदेश के शहडोल मंडल के उमरिया जिले में स्थित है। इसे वर्ष 1968 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया है। यह मुख्य रूप से सफेद बाघों (White Tigers) के लिए प्रसिद्ध है।
- राजाजी राष्ट्रीय उद्यान- उत्तराखंड के तीन जिलों देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में अवस्थित है।
- महान हिमालयी राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र में तथा वन विहार राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश राज्य के भोपाल जिले में विस्तारित है।
- मन्नार की खाड़ी सागरीय राष्ट्रीय उद्यान यह तमिलनाडु में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी।
- कर्नाटक स्थित नागरहोल राष्ट्रीय पार्क (Nagarhole National Park) मैसूर से 94 किमी. की दूरी पर स्थित है। * कोडागू (Kodagu) और मैसूर जिले तक फैला यह राष्ट्रीय पार्क ‘राजीव गांधी नेशनल पार्क’ के नाम से भी जाना जाता है।
- बेतला राष्ट्रीय पार्क की स्थापना तत्कालीन बिहार (वर्तमान झारखंड के लातेहार जिला) में वर्ष 1986 में हुई थी। यह ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के अंतर्गत है।
- गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात के जूनागढ़ में स्थित है। * यह एशियाई शेर के निवास स्थल के लिए प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त महातेंदुआ, सांभर तथा चीतल आदि वन्य जीव भी यहां पाए जाते हैं।
जैवमंडल रिजर्व
बायोस्फीयर रिजर्व शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम एडवर्ड सुएस ने किया था। प्रारंभ में जैव विविधता शब्द को अंग्रेजी शब्द Biological Diversity के रूप में प्रथमतः रेमंड एफ. दासमैन ने वर्ष 1968 में अपनी पुस्तक ‘A Different kind of country’ में दिया था। बाद में जैव विविधता को अंग्रेजी शब्द Biological Diversity से परिवर्तित कर Biodiversity के रूप में सर्वप्रथम डब्ल्यू. जी. रोसेन ने प्रयोग किया था।
जीवमंडल आरक्षित परिरक्षण क्षेत्र आनुवंशिक विभिन्नता से संबंधित होते इनमें जीवों की आनुवंशिकता को बनाए रखने के लिए उन्हें संरक्षण प्रदान किया जाता है। भारत सरकार ने अब तक 18 जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र स्थापित किए हैं, जिनमें निम्न 11 को यूनेस्को ने जैवमंडल आरक्षित क्षेत्रों के विश्व संजाल में सम्मिलित किया है-
- 1. नीलगिरि
- 2. नंदा देवी
- 3. सुंदरबन
- 4. मन्नार की खाड़ी
- 5. नोकरेक
- 6. पंचमढ़ी
- 7. सिमिलीपाल
- 8. अचानकमार अमरकंटक
- 9. ग्रेट निकोबार
- 10. अगस्त्यमलाई
- 11 कंचनजंघा
नंदा देवी जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र उत्तराखंड राज्य में स्थित है। यह यूनेस्को के MAB कार्यक्रम के तहत जैवमंडलों के विश्व नेटवर्क में शामिल है।
नंदा देवी जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र को यूनेस्को द्वारा वर्ष 1988 में ‘विश्व धरोहर सूची’ (World Heritage List) में शामिल किया गया था तथा वर्ष 2005 में इस सूची के तहत इसे फूलों की घाटी तक विस्तारित किया गया।
ध्यातव्य है कि भारत के जैवमंडल रिज़र्व की सूची में कोल्ड डेजर्ट (शीत रेगिस्तान) को वर्ष 2009 में जोड़ा गया है। वर्ष 2016 में अगस्त्यमलाई को एवं वर्ष 2018 में कंचनजंगा राष्ट्रीय पार्क (सिक्किम) को MAB कार्यक्रम के तहत यूनेस्को की सूची में जोड़ा गया है।
राष्ट्रीय वन्यजीव अभ्यारण
- बोंडला वन्यजीव अभयारण्य – गोवा उत्तर-पूर्व गोवा में स्थित, 8 वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत यह अभयारण्य विशेषतः स्कूली छात्रों के लिए आकर्षण का केंद्र है
- कांगेरघाट राष्ट्रीय पार्क-छत्तीसगढ़
- ओरंग अभयारण्य– असम इसे मिनी काजीरंगा के नाम से भी जाना जाता है
- ऊषाकोठी वन्यजीव अभयारण्य – ओडिशा संभलपुर से 45 किमी. पूर्व में स्थित है
- शुक्लाफांटा‘ वन्यजीव अभयारण्य नेपाल के तराई में (दक्षिणी-पश्चिम क्षेत्र) कंचनपुर जिले में 305 वर्ग किमी. में फैला हुआ है।
- गिर, रणथम्भौर एवं कॉर्बेट उद्यान बाघों के लिए प्रसिद्ध हैं।
- काजीरंगा वन्यजीव अभयारण्य असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित है। कुल 1173.58 वर्ग किमी. क्षेत्रफल पर फैले इस अभयारण्य में एक सींग वाले गैंडे एवं हाथियों का प्रमुख रूप से निवास मिलता है।
- असम का मानस वन्यजीव अभयारण्य विशेष रूप से बाघों तथा भारतीय गैंडों के लिए प्रसिद्ध है।
- चन्द्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य उ.प्र. के चंदौली जिले में 78 वर्ग किमी. क्षेत्रफल में विस्तारित है, जो वाराणसी से लगभग 70 किमी. की दूरी पर स्थित है।
- करेरा वन्यजीव अभयारण्य म.प्र. के शिवपुरी जिले में लगभग 202 वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत है तथा उ.प्र. के झांसी जिले से मात्र 44 किमी. की दूरी पर स्थित है।
- जयसमंद वन्यजीव अभयारण्य 160 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला है तथा राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित है और उदयपुर नगर मुख्यालय से 48 किमी. की दूरी पर स्थित है।
भारत के राष्ट्रीय उद्यान | भारत के वन्यजीव अभ्यारण PDF – (परीक्षा में पूंछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न
Question-1 राजीव गांधी नेशनल पार्क अवस्थित है-
- A. आन्ध्रप्रदेश
- B. तमिलनाडु
- C. कर्नाटक
- D. केरल
Answer- कर्नाटक
Question-2 वेताल पार्क कहाँ पर स्थित है
- A. उत्तर प्रदेश
- B. मध्यप्रदेश
- C. बिहार
- D. छत्तीसगढ़
Answer- बिहार
Question-3 एशियाटिक बब्बर शेर (Asiatic Lion) का निवास कहां है?
- A. कान्हा
- B. काजीरंगा
- C. गिर वन
- D. दुधवा
Answer- गिर वन
Question-4 निम्नलिखित में से कौन-से राष्ट्रीय उद्यान / अभयारण्य को ‘विश्व प्राकृतिक धरोहर’ के नाम से जाना जाता है?
- A. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान, सवाई माधोपुर
- B. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर
- C. मरुस्थलीय राष्ट्रीय उद्यान, जैसलमेर
- D. ताल छापर अभयारण्य, चुरू
Answer- केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर
Question-5 बुक्सा बाघ परियोजना भारत के किस राज्य में स्थित है ?
- A. मध्यप्रदेश
- B. गुजरात
- C. पश्चिम बंगाल
- D. केरल
Answer- पश्चिम बंगाल
Question-6 भारत का राष्ट्रीय जैविक उद्यान स्थित है-
- A. हरियाणा
- B. देहरादून
- C. नई दिल्ली
- D. गुजरात
Answer- नई दिल्ली
Question-7 नंदा देवी जीवमंडल किस राज्य में स्थित है ?
- A. छत्तीसगढ़
- B. हिमाचल प्रदेश
- C. उत्तराखंड
- D. असम
Answer- उत्तराखण्ड
Question-8 भारत के जीवमंडल रिज़र्व में हाल ही में एक और जुड़ा है। निम्न सूची में से वह नवीनतम कौन-सा है ?
- A. कोल्ड डेजर्ट
- B. दिहांग-दिबांग
- C. नोकरेक
- D. सिमिलीपाल
Answer- कोल्ड डेजर्ट
Question-9 अंतरराष्ट्रीय ‘टाइगर दिवस’ मनाया जाता है-
- A. 14 जुलाई
- B. 24 जुलाई
- C. 19 जुलाई
- D. 29 जुलाई
Answer- 29 जुलाई
Question-10 भारत में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ प्रारंभ किया गया था-
- A. 1971 में
- B. 1972 में
- C. 1973 में
- D. 1974 में
Answer- 1973 में
Question-11 कान्हा राष्ट्रीय उद्यान प्रसिद्ध है ?
- A. वाघो के लिए
- B. गाय के लिये
- C. शेरों के लिये
- D. हाथियों के लिये
Answer- वाघो के लिये
Question-12 भारत के निम्न टाइगर रिजर्व में से कौन-सा मिज़ोरम में अवस्थित है
- A. मेलघाट
- B. दम्पा
- C. बुक्सा
- D. भद्रा
Answer- दम्पा
Question-13 पांच मौसमों का वाग कहाँ पर स्थित है
- A. महरौली के पास
- B. डल झील के समीप
- C. शांत घाटी
- D. ऊटी के समीप
Answer- महरौली के पास
Question-14 चिनार वन्यजीव विहार अवस्थित है-
- A. जम्मू कश्मीर
- B. केरल
- C. तमिलनाडु
- D. आंध्रप्रदेश
Answer- केरल
Question-15 तमिलनाडु का पक्षी विहार अवस्थित है
- A. कारीकिली में
- B. काला काडु में
- C. कुंठाकुलम
- D. मदुमलाई
Answer- कारीकिली में
सामान्य ज्ञान Samanya Gyan | के 2000+ पश्नोत्तर CTET, UPTET, HTET, SSC, UPSC , All EXAM, Easy Notes
CTET 2023 | ओजोन परत के महत्वपूर्ण प्रश्न (2 नंबर का यहीं से आएगा)-AKstudyHub
CTET 2023 | बस ये पढ़ लीजिये 2 से 4 नंबर पक्के | ग्रीन हाउस इफेक्ट के महत्वपूर्ण प्रश्न – AKstudyHub
CTET 2023 : जैव विविधता ,पर्यावरण(EVS) से परीक्षा में पूछें जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न – AKstudyHub
हमारे द्वारा दी हुई जानकारी पर आप अपना सुझाव जरूर दें धन्यवाद…