Picsart 22 10 07 21 43 11 664

2022 दीपावली कब है | दीपावली का त्यौहार क्यों मनाते है – दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

आप सभी को दीपावली 2022 की अग्रिम शुभकामनाएं इस दीपावली पर आपकी ओर आपके परिवार की सभी मनोकामनाएं पूरी हों हम ईश्वर से प्रार्थना करते है ।

आज के इस लेख में हम दीपावली के महापर्व के बारे में बात करेंगे जिसमे दीपावली का त्यौहार क्यों मनाते है , दीपावली कब है ओर आपको इस दीपावली पर क्या करना चाहिए जिससे कि आपके घर माँ लक्ष्मी का आगमन हो ।

दीपावली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है । दीपावली 2022

यह त्योहार कार्तिक महीने की अमावस्या को होता है। इस त्योहार पर रात में विशेष रूप से दीपक जलाकर प्रकाश किया जाता है। इसलिए इसे दीपावली या दीपमालिका के नाम से पुकारते हैं।

दीपावली का त्योहार किस कारण से मनाया जाता है? इस विषय में अनेक मत प्रचलित हैं। कुछ लोग मानते हैं कि श्रीरामचन्द्र जी रावण का विनाश करके, सीता जी तथा लक्ष्मण जी के साथ 14 वर्ष के बाद अयोध्या लौटे तो अयोध्यावासियों ने अपनी खुशी प्रकट करने के लिए अयोध्या को दीपकों से सजाया था। बस तभी से दीपावली का पर्व मनाया जाने लगा।

लोगों का एक अन्य मत है कि इस दिन धन की देवी लक्ष्मी जी भूमि पर यह देखने के लिए आती हैं कि मेरी मान्यता कहाँ, किसके यहाँ, कैसी है। कौन मेरा सम्मान व पूजा करता है। इसीलिए हर एक आदमी अपने घर को लक्ष्मी जी के आगमन की सम्भावना से सजाता है और लक्ष्मी जी की कृपा की आशा करता है।

इस त्योहार की तैयारी कई दिन पूर्व से ही की जाने लगती है। प्रत्येक व्यक्ति मकान, दुकान अदि को अच्छी तरह से सजाता है। दीपावली से दो दिन पूर्व धनतेरस होती है। इस दिन बाजार मैं नए बर्तन खरीदकर लाने का प्रचलन है।

अगले दिन छोटी दीपावली होती है, इस दिन को नरक अनुरशी भी कहते हैं। इसके अगले दिन दिवाली का मुख्य त्योहार होता है। इस दिन नर-नारी, बालक-बच्चे सभी प्रसन्न व व्यस्त दिखाई पड़ते हैं।

सायंकाल होने पर श्रीगणेश, लक्ष्मी जी का पूजन बाद बलाकर चावल, खील-बतासे, मिठाई व फल-फूलों से किया जाता है। इसके बाद मनुष्य अपने थाई दुकानों को व अन्य भवनों को दीप, मोमबत्तियों व बिजली के बल्बों से सजाते हैं।

बाजारों में भी बहुत अधिक रोशनी एवं सजावट की जाती है। दिवाली से अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है तथा उससे अगले दिन भैया दूज का पर्व मनाया जाता है। इस त्योहार की प्रतीक्षा सभी नर-नारी किया करते हैं। बच्चों के लिए तो यह मिठाई का त्योहार माना जाता है।

यह त्योहार खुशी व उमंग का त्योहार है। इस पर्व के बहाने घरों की सफाई हो जाती है। वर्षा के दिनों में जो गंदगी सीलन हो जाती है, वह सब लिपाई-पुताई के कारण दूर हो जाती है।

कुछ लोग इस अवसर पर जुआ भी खेलते हैं। जुआ खेलना पर्व की पवित्रता एवं समाज के सुखद वातावरण को दूषित कर देता है। इस अवसर पर हमें बुरे काम नहीं करने चाहिए। दिवाली वास्तव में एक अद्वितीय पर्व है।

2022 दीपावली कब है ?

दिवाली का महापर्व 24 अक्टूबर , सोमवार के दिन है

पहला दिनधनतेरस22 अक्टूबर
दूसरा दिननरक चतुर्दशी (छोटी दीपावली)23 अक्टूबर
तीसरा दिनदीपावली महोत्सव24 अक्टूबर
चौथा दिनगोवर्धन पूजा26 अक्टूबर
पांचवा दिनभाई दोज27 अक्टूबर

2022 दीपावली शुभ मुहूर्त

2022 दीपावली कब है | दीपावली का त्यौहार क्यों मनाते है - दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

2022 दीपावली माँ लक्ष्मी पूजा विधि

24 अक्टूबर दिन सोमवार को दीपावली महापर्व पर मुख्य रूप से माँ लक्ष्मी जी , विघ्नहर्ता श्री गणेशजी ओर माता सरस्वती की पूजा होती है ।

माँ लक्ष्मी जी , विघ्नहर्ता गणेश जी और माता सरस्वती जी के साथ साथ कुबेर भगवान की पूजा की जाती है । सनातन धर्मानुसार माना जाता है कि अर्ध रात्रि को माता लक्ष्मी जी विचरण करने धरती पर आती है ।

इसलिए तो सभी लोग दिवाली महापर्व से पहले ही अपने घरों, मकानों, दुकानों और अपने आस पास की सभी जगह साफ सफाई करके रखते है । जिस जगह माँ लक्ष्मी जी को साफ सफाई मिलती है उसी जगह लक्ष्मी जी का निवास हो जाता है ।

पूजा के समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान जरूर रखें।

धर्मानुसार इस दिन मुख्य रूप से माता लक्ष्मी जी,विघ्नहर्ता गणेश जी ,माता सरस्वती जी और भगवान कुबेर की पूजा होती है ।

  • पूजा के दिन अपने मकानों ओर दुकानों की अच्छी तरह साफ सफाई रखें
  • मकानों ओर दुकानों में गंगा जल का छिड़काव करें
  • पूजा स्थल पर एक चौकी रखे
  • चौकी के पास एक सुद्ध जल का कलश रखें
  • चौकी पर लाल रंग का नया कपड़ा बिछाये
  • कपड़े पर माता रानी और गणेश भगवान की मूर्ति रखें
  • इस समय आप घर मे उपस्थित सभी जनों को बुला लेवें
  • माता रानी को तिलक लगा कर दीप जलाएं
  • घर मे बने पकबनो से भोग लगाएं
  • भोग लगाने के बाद आप सभी लोगो माता रानी से अपने घर पर आने के लिये प्रार्थना करें
  • पूजा होने के बाद आप जरूरत मन्दो को भोजन अवश्य करा देवे

एक बार फिर आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं हम आशा करते है कि आपको हमारे द्वारा दी गयी छोटी सी जानकारी पसन्द आयी होगी ।

सभी त्यौहार और छुट्टियों के बारे में जानकारी लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://publicholidays.in/hi/diwali-deepavali/

पुलिस ऑफिसर कैसे बने | Police Officer Kaise Bane -2023-Apply Now

1 thought on “2022 दीपावली कब है | दीपावली का त्यौहार क्यों मनाते है – दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं”

  1. Pingback: लोकसंगीत क्या है | अर्थ, परिभाषा, उत्पत्ति और विशेषताएँ -12 Example - Ak Study hub

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *